झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा शनिवार को सपरिवार हुंडरू फॉल घूमने पहुंचे। 745 सीढ़ी नीचे उतरकर जलप्रपात के मनोरम दृश्य को करीब से देखा। हुंडरू फॉल के प्राकृतिक दृश्य को देखकर काफी प्रसन्न दिखे। मंत्री चमरा लिंडा हुंडरू फॉल की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था देख प्रशंसा की। मौके पर पर्यटक मित्रों ने पर्यटन स्थल में पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने, गाड़ी पार्किंग, पेयजल आदि निर्माण कराने की मांग की। पर्यटक मित्रों ने पीएफ, जीवन बीमा, वेतन वृद्धि आदि लागू करने की मांग की। कल्याण मंत्री ने हरसंभव मदद करने की आश्वासन दिया। इस अवसर पर झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, चंद उदय बेदिया, अभय तिर्की, तुलसी उरांव, धनजय शाही मुंडा, महादेव उरांव, सुनील कच्छप आदि शामिल थे।


