वरियाणा डंप पर फैली गंदगी हटाई

जालंधर| वरियाणा डंप रोड पर फैली गंदगी को सफाई कर्मियों ने साफ किया। इस सड़क पर कचरे के ढेर के कारण हालात गंभीर थे। सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए, सफाई कर्मचारी कमीशन पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशानुसार सेंट्रल इंस्पेक्टर विक्रांत सिधु ने अपनी टीम के साथ सड़क पर सफाई का अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने मशीनरी का उपयोग कर कचरे को हटाया और सड़क को साफ-सुथरा बनाया। यह कार्रवाई वरियाणा डंप रोड की सफाई और यातायात सुगमता सुनिश्चित करने के लिए की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *