कविश्री में मेहरदीप सिंह, दस्तार सजाओ प्रतियोगिता में इश्मीत को पुरस्कृत किया

भास्कर न्यूज | जालंधर माता गुजरी जी और चार साहिबजादों के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा नवमी पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादर नगर में दो दिवसीय बाल कवि दरबार का आयोजन किया गया। 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में गुरशीन कौर और जसरीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग में गुर आसीस सिंह और अर्शबीर सिंह प्रथम। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में मौलीन कौर ने प्रथम और जसनूर कौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कविश्री प्रतियोगिता में मेहरदीप सिंह, दस्तार सजाओ प्रतियोगिता में इश्मीत सिंह और जफरनामा में परमलीन कौर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता बच्चों को ट्रॉफी और उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में सरपरस्त जसविंदर सिंह मक्कड़, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, कार्यकारी प्रधान कंवलजीत सिंह टोनी, जनरल सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह, मनजीत सिंह ठुकराल, परमजीत सिंह कानपुरी, गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह पहलवान, हरजिंदर सिंह उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *