अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट:जालंधर ने अमृतसर की टीम को 93 रनों से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर कैंपस के क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में जालंधर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृतसर को 93 रनों से करारी मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जालंधर की टीम ने 34 ओवर में 234 रनों का स्कोर खड़ा किया। जालंधर को मजबूत शुरुआत सलामी जोड़ी से मिली। शिवम हिमटियन ने शानदार 78 रन बनाए, जबकि आरव गौरी ने 40 रनों का अहम योगदान दिया। इसके बाद टीम के कप्तान प्रतमनूर सिंह ने नाबाद 53 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर की टीम जालंधर के गेंदबाजों के सामने दबाव में नजर आई और पूरी टीम 139 रनों पर सिमट गई। जा लंधर की ओर से बवनीत सिंह ने 3 विकेट, देवस्या सेमवाल ने 2 विकेट, जबकि हेमन और इसरार ने 1-1 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी संजीव अंगरीश, पीसीए एपेक्स मेंबर अरमिंदर सिंह, सेलेक्टर विवेक महाजन और सीपीओ अमनजोत सिंह ने कोच अजय कुमार, सहायक कोच अमरजीत तथा पूरी टीम को शानदार जीत पर बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। जालंधर टीम का अगला मुकाबला गुरदासपुर की टीम के साथ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *