प्रतियोगिता में गुरसिमरन फर्स्ट

जालंधर | केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की +2 आर्ट्स की छात्रा गुरसिमरन ने राज्य स्तरीय डॉ. अंबेडकर जीवन संघर्ष प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। यह 16वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से होशियारपुर स्थित गुरु अर्जन देव जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का विषय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन और संघर्ष पर आधारित था। इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा “डॉ. अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष” नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के सभी प्रश्न इसी पुस्तक से लिए गए थे। प्रिंसिपल डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने गुरसिमरन को बधाई दी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *