एलुमनी मीट:छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन यादें ताजा की

जालंधर| शाहपुर और मकसूदां स्थित सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। यह मीट शाहपुर कैंपस में वर्चुअली और मकसूदां में ऑफलाइन आयोजित की गई। शाहपुर कैंपस में लगभग 700 पूर्व छात्रों ने ऑनलाइन भाग लिया, जिनमें कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जाम्बिया, जापान, चीन और भारत के दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई व कोलकाता जैसे शहरों के छात्र शामिल थे। पूर्व छात्रों ने बताया कि वे वर्तमान में बैंकिंग, फार्मेसी, शिक्षण, कंसल्टेंसी समेत विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान को उनके करियर को दिशा देने के लिए धन्यवाद दिया। मकसूदां में आयोजित मीट में देशभर से 300 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर 2006 बैच की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। एलुमनी ने छात्र जीवन की यादें ताज़ा कीं, व्यक्तिगत उपलब्धियां साझा कीं और संस्थान की भूमिका की सराहना की। चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने एलुमनी की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह ने एलुमनी नेटवर्क को सशक्त बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन टंडन तथा कैंपस डायरेक्टर्स डॉ. शिव कुमार और डॉ. अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *