मृदंग की धम्म और तबले की चांटी ऐसे मिल गए जैसे हरिवल्लभ और जालंधर

प्रवीण पर्व | जालंधर श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन मृदंग की धम्म और तबले की चांटी ऐसे मिल गए जैसे हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन और जालंधर। एक दूसरे के पूरक…, एक दूसरे को साथ लेकर आगे बढ़ने वाले। शनिवार को बांसुरी की जुगलबंदी, सितार, संतूर, हरमोनियम, तबला और गायन विधा के संवाद और तान से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। शुरुआत डॉ. सुप्रिया शाह के सितार से हुई। उनकी गायन शैली में बनारस घराने की महक है, उनकी लयकारी ने खास आनंद दिया है। जबकि अंतिम प्रस्तुति साजन मिश्रा और स्वरांश मिश्रा की रही। आधी रात को कंपकपाती ठंड में उनकी प्रस्तुति ने गायन की गर्माहट दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *