जालंधर | शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में चल रहे बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरूआत हरिवल्लभ वंदना और सरस्वती वंदना से हुई। यह प्रस्तुति सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज के अध्यापकों और बीए के विद्यार्थियों ने मिलकर दी। स्टेज पर मनीष कुमार, राजकुमार, हरमन, चरनजीत, समीर, सनेहा, अर्षिता, मनीषा के गायन का गिटार पर रोहन, तबले पर अध्यापक अंकुश, हारमोनियम पर अध्यापक सिमर व सितार पर अध्यापक मंजीत ने साथ दिया।


