भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी द्वारा साहिबजादों की शहादत को समर्पित एक अनूठी पहल की गई। प्रधान मोहन सिंह ढींढसा के नेतृत्व में प्रबंधकों की ओर से 7 परिवारों को इलाज के खर्च तथा बच्चों की मार्च तक के सत्र की बकाया फीस भेंट की गई। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि गुरुद्वारों की कमेटियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर गुरसिख जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, ताकि इलाज या शिक्षा के मामले में किसी भी जरूरतमंद गुरसिख को किसी और की ओर न देखना पड़े। इस मौके पर इकबाल सिंह ढींढसा, जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल जालंधर, सुरिंदर सिंह विरदी, गुरजीत सिंह टक्कर, गुरसेवक सिंह, हरमोहिंदर सिंह, बीबी परमिंदर कौर, गुरविंदर कौर, अक्षय गुप्ता, बाबा गाबा समेत अन्य मौजूद रहे।


