डौंडी| शनिवार को हल्बा आदिवासी समाज ने शक्ति दिवस पर सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। पिस्दापारा में बच्चों और महिलाओं के लिए जलेबी दौड़, मटका फोड़, रस्साकशी, कबड्डी सहित कई खेल हुए। विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के बीच आयोजित शो मैच कबड्डी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में महिलाओं की टीम ने 18 अंकों से जीत दर्ज की।


