आजमगढ़ में बिजली चोरों के विरुद्ध शुरू हुआ अभियान:200 बिजली कनेक्शनो की हुई जांच 6 लोगों के घरों में मिली बिजली चोरी

आजमगढ़ जिले में बिजली विभाग ने बिजली चोरी और बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। बिजली विभाग को लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी इन्हीं शिकायतों के आधार पर बुधवार को विभाग की टीम ने 200 घरों में कनेक्शन की जांच की। इस दौरान छह लोगों को चोरी से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा और बकाए पर 63 लोगों का कनेक्शन काटा गया। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम जनता से बिजली की चोरी न करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में संचालित हो रही है ओटीएस योजना सरकार की ओर से ओटीएस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के दूसरे चरण का बुधवार को आखिरी दिन है। इसके बाद भी बड़े बकाएदार इस योजना का लाभ लेने से कन्नी काट रहे हैं। वहीं बहुत से लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। जिसे देखते हुए बुधवार को एसडीओ उपेंद्र चौरसिया और जेई अकबर अली के नेतृत्व में टीम ने बदरका मुहल्ले में रेड की। इस दौरान टीम ने 200 घरों में कनेक्शन की जांच की। इसमें छह लोगों को चोरी से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा। जबकि 63 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदन किया। साथ ही 25 घरों में पुराने मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाया गया। इस दौरान एसडीओ उपेंद्र चौरसिया ने बताया कि बकाएदार होने के बाद भी लोग ओटीएस योजना का लाभ लेने से कतरा रहे हैं। मेरी सभी से अपील है कि वह इस योजना का लाभ उठाएं और अपने बकाए का भुगतान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *