ओला, रैपिडो सरीखी सर्विस के नाम पर ठगी, 8 अरेस्ट:महाकुंभ : श्रद्धालुओं को बाइक से मेला पहुंचाने के नाम पर लिए 4 हजार

देश दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने को लेकर ठगों का इंटरनेशन ग्रुप भी सक्रिय है। श्रद्धालुओं को जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, साथ ही महाकुंभ में फर्जी वेबसाइट के जरिये लाखों की ठगी के मामले के बाद अब नया मामला श्रद्धालुंओं को पैदल संगत के करीब पहुंचाने के नाम पर ठगी का सामने आया है। ओला, उबर सर्विस को सब जानते हैं। रैपिडो को भी। अब प्रयागराज आए श्रद्धालुओं को बाइक पर बैठाकर महाकुंभ क्षेत्र में करीब पहुंचाने के नाम पर बाईकर्स की टोलियों ने हजारों रुपये कमाए हैं। शिकायत अफसरों तक पहुंची तो कार्रवाई हुई है। हर कोई अमृत स्नान के दौरान पैदल चलने पर मजबूर था। इसी से बचने को लेकर श्रद्धालु ठगी का शिकार हुए। एक तरफ से वह मदद के नाम पर रुपये बाईकर्स को देते रहे। जानिये क्या है पूरा मामला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ परिवहन सेवा फेल होने की वजह से ठगी का शिकार हुई। इसी का फायदा शातिरों ने उठाया। श्रद्धालुओं को तीन-चार किलोमीटर बाइक पर बैठाकर ले जाने के बदले दो से तीन हजार रुपये वसूले गए। रातों रात शिकायतें पहुंची तो सिविल लाइंस पुलिस ने पूछताछ और जांच की। ऐसे ही आठ शातिरों को पकड़ा गया जो श्रद्धालुओं को बाइक पर ले जाने के नाम पर मोटी रकम ले रहे थे। ऐसे 8 युवकों को अरेस्ट कर लिया गया है। सभी गाड़ियों को सीज करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी हुई कि कुछ बाइक सवार श्रद्धालुओं की विवशता का लाभ उठा रहे हैं। रेलवे स्टेशन के पास छोड़ने के लिए उनको अपनी बाइक पर बैठा रहे हैं। बदले में दो से तीन हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने हनुमान मंदिर चौराहा, पत्थर गिरजाघर चौराहा, बिजली घर चौराहा समेत अन्य जगहों पर पुलिस टीम को लगाया। इस दौरान आठ बाइक सवारों को पकड़ा गया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो बताया गया कि रुपये कमाने के लालच में यह काम कर रहे थे। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया। ये बाईकर्स हुए अरेस्ट -गोलू तिवारी निवासी अमवा, सरायअकिल जनपद कौशांबी -मुस्तकीम अहमद निवासी रसूलपुर बदली मजरा थाना संदीपनघाट कौशांबी -जितेंद्र कुमार निवासी लाल नगर थाना गोपीगंज जनपद भदोही -राकेश गुप्ता निवासी ईडब्ल्यूएस प्रीतम नगर थाना धूमनगंज -कैफी निवासी पुरानी झूंसी -अनुज पाल निवासी मलाकराज रामबाग -अखिलेश पटेल निवासी इंद्रपुरी कालोनी, कीडगंज -फरहान निवासी राजेंद्र नगर, कोतवाली जनपद बलिया, हाल पता सलोरी, कर्नलगंज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *