लेडी डॉक्टर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा:ढ़ाई साल तक किया यौन शोषण, अब शादी से किया इंकार, भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज

महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर निजी अस्पताल का मैनेजर ढाई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। यौन शोषण करता रहा। महिला के गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। महिला डॉक्टर ने आरोपी और उसकी मां व भाभी के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात बुलंदशहर जिले के खानपुर गांव निवासी मनीष से एक शादी में हुई थी। मनीष उसे पसंद करने लगा और उसके माता-पिता से शादी का प्रस्ताव रखा। महिला चिकित्सक और उसके परिजनों ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। मनीष ने बताया कि वह मेरठ के मैक्स हॉस्पिटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह जल्द ही अपने माता-पिता से दोनों की शादी की बात कर लेगा। दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों हापुड़ चुंगी के पास किराए के मकान में रहने लगे। आरोप है कि अगस्त 2022 में मनीष ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो शादी नहीं करूंगा। इसके बाद पीवीएस मॉल के पास किराए के मकान में लेकर रहने लगा। यहां भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की हालत बिगड़ गई। उसे हापुड़ अड्डे के पास अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद अलग किराए के मकान में रहने लगा। पीड़िता ने कई बार मनीष से शादी के लिए कहा, लेकिन वह बहाना बना देता। मनीष ने अपनी मां से फिर बात कराई तो फरवरी 2025 में दोनों की शादी कराने की बात कही। इसके बाद से वह भावनपुर क्षेत्र में किराए पर रहने लगे। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *