शाजापुर में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम पर झपटा:बच्चे के चिल्लाने पर भागा; घटना CCTV में कैद

शाजापुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। नगर पालिका की ओर से लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद कुत्तों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। हाल ही में वार्ड क्रमांक-8 में एक मासूम बच्चे पर कुत्ते ने हमला करने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। यह घटना शनिवार रात करीब 7 बजे शाजापुर में हुई। एक बच्चा अपने घर जा रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक झपट्टा मारा। कुत्ते के अचानक हमले से बच्चा डर गया और जोर से चीखने लगा। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत बाहर आए, जिन्हें देखकर कुत्ता वहां से भाग गया। समय पर लोगों के पहुंचने से बच्चा सुरक्षित रहा। घटना सीसीटीवी में कैद, मासूम पर हमला करते दिखा कुत्ता यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुत्ते को मासूम पर हमला करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन पर इस गंभीर समस्या के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *