सिंगरौली में छाया घना कोहरा, शीतलहर जारी:विशेषज्ञ बोले- रात और सुबह के समय ऐसा ही रहेगा मौसम; सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित

सिंगरौली जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। रात के कम तापमान और सुबह की सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 6 डिग्री तक पहुंच गया। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे मुख्य सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई। सुबह के समय आवश्यक काम से निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। जिले की बैढ़न, देवसर, चितरंगी, सरई और माड़ा तहसीलों में ठंड का व्यापक असर देखा गया। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रभाव अधिक रहा। खुले खेतों, नदी-नालों और कच्चे रास्तों के आसपास कोहरा देर तक बना रहा, जिससे आवाजाही में बाधा आई। कई गांवों में सुबह 9-10 बजे तक भी धूप नहीं निकल पाई, जिससे ठंड में और वृद्धि हुई। विशेषज्ञ बोले- रात और सुबह के समय ऐसा ही रहेगी ठंड सुबह के समय खेतों और कामकाज पर जाने वाले ग्रामीण अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। बच्चे और बुजुर्ग इस शीतलहर से सर्वाधिक प्रभावित हुए। लोग गर्म कपड़ों और ऊनी वस्त्रों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। रात और सुबह के समय ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *