शाजापुर में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री:उत्तरी हवाओं के कारण शीतलहर का असर; विशेषज्ञ बोले- आगामी दिनों में और बढ़ेगी ठंड

शाजापुर जिला इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तरी हवाओं और शीतलहर के कारण शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा था, जिसे इस सीजन की सबसे ठंडी रात माना गया। शनिवार रात तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर बरकरार रहा। कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार सुबह शहर के कई इलाकों में पेड़-पौधों, खेतों की घास और वाहनों के कांचों पर कोहरे की परत जमी हुई दिखाई दी। सर्द हवाओं के कारण सुबह देर तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। विशेषज्ञ बोले- अगले एक हफ्ते तक रहेगी कड़ाके की ठंड ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखे, लेकिन ठिठुरन से खास राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 32 प्रतिशत रही, जबकि उत्तर-पूर्वी दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *