विदिशा के गोदावरी ग्रीन, बालाजी ऑर्किड कॉलोनी में बिजली कटौती:कई इलाकों में मेंटेनेंस के लिए 3 घंटे सप्लाई रहेगी बंद

विदिशा में रविवार को जज कॉलोनी फीडर से जुड़े इलाकों में करीब 3 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी टीलाखेड़ी सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी न्यू जज कॉलोनी फीडर पर एक निजी कॉलोनी में चल रहे बिजली और निर्माण कार्य के कारण सुरक्षा के लिहाज से यह बंदी जरूरी है। इस दौरान सांई फॉर्च्यून कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, द्वारकापुरी कॉलोनी, मेन रोड टीलाखेड़ी, आरएमपी नगर फेस-1, फेस-2 और फेस-3, महावीर होम्स, नई बस्ती टीलाखेड़ी, न्यू जज कॉलोनी, जज आवास क्षेत्र, विदिशा-भोपाल बायपास, गोदावरी ग्रीन और बालाजी ऑर्किड कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें। कंपनी का कहना है कि अगर काम समय से पहले पूरा हो गया तो बिजली सप्लाई तय समय से पहले भी चालू की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *