चौलुखा गांव में सड़क निर्माण की मांग:सांसद हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा, बोले-स्कूली बच्चों और किसानों को होती है परेशानी

डीडवाना के चौलुखा गांव के लोगों ने सांसद हनुमान बेनीवाल को सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत खाखौली-सुपका मार्ग में से अभी तक केवल खाखौली से चौलूखां तक का हिस्सा ही बना है। चौलूखां से सेवा तक का मार्ग अभी भी अधूरा है। सड़क नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को रोजाना स्कूल जाने में कठिनाई होती है। किसानों को अपनी फसल को मंडी तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र का विकास भी तेज होगा। उन्होंने सांसद बेनीवाल से शेष सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *