करौली जिले में सर्दी और शीतलहर के चलते कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने गुरुवार 16 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। यह छुट्टी नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए रहेगी। स्कूल स्टाफ को नियमित रूप से स्कूल आना होगा। टोडाभीम क्षेत्र में इन दिनों तेज सर्दी पड़ रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।


