सीकर के आकवा में शहीद रेखाराम कृष्णिया की मूर्ति अनावरण:पूर्व सांसद सुमेधानंद बोले- शहादत शेखावाटी की पहचान, 1971 के युद्ध में शहीद हुए थे

सीकर जिले के आकवा गांव में शहीद रेखाराम कृष्णिया की मूर्ति का अनावरण किया गया। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में शहीद परिवार को सम्मानित किया गया। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने शहीद रेखाराम कृष्णिया की मूर्ति को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। शहीद स्थल पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। आकवा के शहीद रेखाराम कृष्णिया 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश के लिए शहीद हुए थे। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, सीकर जिला सैनिक अधिकारी कर्नल बृजेन्द्र महला और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने फीता काटकर शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। अतिथियों ने शहीद वीरांगना सुखदेवी और शहीद पुत्र नेमीचंद कृष्णिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शहीद की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *