महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल को प्राइवेट कॉलेज संचालक के नाम से धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुलगुरु पर नियम विरूद्ध एडमिशन करने का दबाव बनाया और अभद्र व अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया- यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कैलाशचन्द्र शर्मा की ओर से कुलगुरु के पीए स्वतंत्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध अभिषेक महाविद्यालय दतवास निवाई (टोंक) के निदेशक राजेश गुर्जर के कहने पर बजरंग विहार शिव मंदिर के पास सांगानेर जयपुर के रहने वाले दातारसिंह पुत्र छोटूसिंह ने कॉल किया। कॉलेज के छात्रों के एडमिशन नहीं करने को लेकर नाराजगी जताते हुए अग्रवाल को फोन पर अभद्र भाषा व अपमानजनक शब्दों पर प्रयोग किया। इस पर कुलगुरु ने नियमो के मुताबिक काम करने की बात कही तो फिर धमकाया। आरोपी ने प्रक्रिया के विरुद्ध काम करने का दबाव डालकर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई भीमसिंह को सौंपी है। वर्तमान में कुलगुरु अग्रवाल इन पदों पर भी रहे


