भिलाई में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी:पैदल फोन से बात करते जा रहे व्यक्ति का मोबाइल छिन कर भागे बाइक सवार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड भिलाई में शनिवार दोपहर झपटमारी की घटना सामने आई है। गुरुद्वारा के पास दिनदहाड़े सड़क किनारे फोन से बात कर रहे व्यवक्ति का मोबाइल फोन छिन कर बाइक सवार भाग गए। बाइक पर दो युवक बैठे थे। पीछे बैठे युवक ने फोन से बात कर रहे व्यक्ति को मोबाइल छिना। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित लक्ष्मण सिंह (42 वर्ष) ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वह हाउसिंग बोर्ड भिलाई, गुरुद्वारा के पास रहता है और ड्रायवरी का काम करता है। शुक्रवार 27 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वह गणेश मंच हाउसिंग बोर्ड से गुरुद्वारा की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था और सड़क किनारे चल रहा था। मोबाइल झपटने के बाद तेजी से फरार हुए आरोपी
अचानक पीछे की ओर से एक मोटर सायकल पर सवार दो युवक आए। पीड़ित के अनुसार मोटर सायकल पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और दोनों आरोपी तेज रफ्तार में मोटर सायकल से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से लक्ष्मण सिंह घबरा गया और शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से निकल चुके थे। पुलिस जुटी जांच में, खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दिया है। सीसीवीट फूटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को मोबाइल का IMEI नंबर भी उपलब्ध कराया है। मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे हुए थे। पुलिस का कहना है कि अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *