कागड़ा में HRTC के वाइस चेयरमैन ने किया दौरा:​राजियाणा पंचायत में लोगों के साथ की बैठक, विकास की कई घोषणाएं की

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने “सेवा का संकल्प, गांव-गांव तक” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रजियाणा का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों का समग्र विकास होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। इस दौरान वर्मा ने ग्रामीणों की बिजली समस्या के समाधान हेतु 4.5 लाख रुपए की लागत से स्थापित नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने मौके पर ही पंचायत के लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में उनका निवारण किया। अजय वर्मा ने पंचायत के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें बिजली के पोल लगवाना, हैंडपंपों की फ्लशिंग, युवाओं के लिए खेल का मैदान तैयार करना तथा नेट और वॉलीबॉल उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने बताया कि गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, बच्चों के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रजियाणा के प्रधान हंसराज, धमेड़ के प्रधान राजकुमार, गाहलियां की प्रधान रैना, भंगवार के प्रधान सुरम सिंह, रानीताल के प्रधान बोधराज, कुलथी के उप-प्रधान रामकृष्ण और पंचायत सचिव गुलशन सहित आईपीएच, पीडब्ल्यूडी, वन व बिजली विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *