टीकमगढ़ में पिछले तीन दिनों से शीतलहर का दौर जारी है। हालांकि दिन में धूप खिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को रात का तापमान 8.4 डिग्री से घटकर 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान लगभग 22 डिग्री बना हुआ है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार-अगले 24 घंटे शीतलहर का असर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक शीतलहर का दौर जारी रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लोगों को अगले 24 घंटे तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार से दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, हफ्ते के अंत में एक बार फिर शीतलहर के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


