मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती, वार्ड नंबर 10 में रविवार सुबह एक 22 साल युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निखिल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। फांसी के फंदे पर लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, परिजनों ने सुबह निखिल का शव कच्चे मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया है कि निखिल पुणे में रहकर काम करता था और करीब दो माह पहले ही अमरपाटन आया था। उसकी मां घर-घर जाकर मजदूरी का कार्य करती हैं। टीआई बोले-जांच के बाद ही पता चलेगी सुसाइड की वजह सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।


