जबलपुर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा:4 युवकों ने लात-जूतों से मारा, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 4 से 5 लोग एक युवक को पूरी तरह से निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो Nikki Thakur81 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को उसने अपने स्टोरी में भी साझा किया था। वीडियो पर कमेंट्स में लिखा देखा गया – “लाला गैंग आधार ताल, पीयूष लाला गैंग हाउसिंग बोर्ड”। Nikki Thakur की इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट है, लेकिन बायो में लिखा है – “तुम क्या सोचते हो घेर लोगे हमको चार लोगों की टोली में, हम तुम्हारी ****** एक गोली में”। प्रोफाइल तस्वीर में शराब की बॉटल, दो मोबाइल फोन और दो बड़े चाकू भी दिखाई दे रहे हैं। मामले में कोई शिकायत नहीं की गई आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कमरे ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। यह Nikki Thakur की आईडी से पोस्ट किया गया था। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो आधारताल का है या आसपास के किसी अन्य थाना क्षेत्र का। अभी तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। जांच जारी है। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने कहा कि वीडियो जिस आईडी से वायरल हुआ, वह Nikki Thakur की है। वह कभी आधारताल और कभी गोरखपुर में रहता है। लगभग 10 दिन पहले ही चाकूबाजी के मामले में उस पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अभी फरार है। वीडियो की पुष्टि की जा रही है कि इसमें दिख रहे लोग कौन हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *