वीमेंस हीरो हॉकी इंडिया लीग का दूसरा सीजन रविवार से रांची में शुरू होगा। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में यह 10 जनवरी तक चलेगा। उद्घाटन मैच में मेजबान रांची रॉयल्स का मुकाबला एसजी पाइपर्स दिल्ली से होगा। समारोह को खास बनाने बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर प्रस्तुति देंगी। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि होंगी। इस टूर्नामेंट में 12 लीग मैच होंगे। इनमें भारत के साथ नीदरलैंड, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को होगा।


