राजधानी को जाममुक्त, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम की ओर से शहर में जगह-जगह अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। शनिवार को नगर निगम की टीम ने पोकलेन के साथ डेली मार्केट और नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट के आसपास सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान डेली मार्केट क्षेत्र से तीन ठेले, एक आयरन बेंच, बैनर पोस्टर के साथ अवैध सामग्री जब्त की गई।


