मैट्रिक परीक्षा 2026… 4 लाख छात्र आज से कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने माध्यमिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले 4 लाख से अधिक परीक्षार्थियों द्वारा दिए गए डेटा में सुधार के लिए अंतिम मौका दिया है। जैक ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि छात्रों के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो या अन्य विवरण में कोई भी गलती रह गई है तो उसे अभी ही सुधार लें। क्योंकि इसके बाद कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह अवसर 28 दिसंबर से अगले साल 2 जनवरी 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा। जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा के आदेश पर सचिव जयंत मिश्र ने सुधार को लेकर गाइडलाइन शनिवार को जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि यह निर्णय परिषद द्वारा प्रवेश पत्र जारी करने से पूर्व परीक्षा प्रक्रिया को त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इसलिए वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी रविवार से सुधार कर सकते हैं। बताते चलें कि मैट्रिक की परीक्षा तीन फरवरी से आयोजित होने जा रही है। सुधार के लिए पहले वेबसाइट www.jac.jharkhand.go v.in पर जाना होगा। इसके बाद एग्जाम फॉर्म पोर्टल सेक्शन में जाकर क्लास- 10 स्टूडेंट डाटा करेक्शन पोर्टल पर क्लिक करें। स्टूडेंट लॉगइन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें। इसके बाद अपनी इनफॉरमेशन सीट देखें और डाउनलोड करें। कोई गलती हो तो उस शीट में सुधार कर स्कूल में जमा करें। विद्यालय अपने यूजर आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करेगा। करेक्ट स्टूडेंट डाटा टैब पर जाकर सुधार दर्ज करेगा। सुधार के बाद चेक लिस्ट डाउनलोड करेगा। यह चेकलिस्ट एक सप्ताह के अंदर परिषद कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *