दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किए गए हैं। रेल प्रशासन के मुताबिक ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान -हटिया-बर्द ्धमान मेमू एक्सप्रेस का 29 से 31 दिसंबर व 1 जनवरी से 4 जनवरी तक गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। इस अवधि के दौरान इन ट्रेनों का गोमो-हटिया-गोमो खंड में परिचालन रद्द रहेगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे विलंब से 30 दिसंबर को हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।


