ग्रामीण सड़क से कोयला परिवहन कर रही डीवीसी : रविंद्र तिवारी

भास्कर न्यूज |लातेहार भारत सरकार के राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रविंद्र तिवारी बुधवार को लातेहार पहुंचे। परिषद भवन में डीवीसी के अधिकारियों, ट्रांसपोर्टर व जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि डीवीसी द्वारा कोयला परिवहन ग्रामीण सड़क से किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। इस मामले में कंपनी व ट्रांसपोर्टर के अधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी ली है। 17 जनवरी को चंदवा में ग्रामीण व कंपनी के अधिकारी के बैठक कर मामले का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सड़कों पर हैवी वाहन चलाना वर्जित है। फिर भी चल रही हैं तो यह बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क में अधिकतम 12-13 टन वजन वाली ही वाहन परिवहन कर सकती है। उस सड़क में बने पुल में अधिकतम 18 टन की वाहन ही परिवहन कर सकती है। ऐसे में 30-35 टन लेकर ग्रामीण सड़क में कोयला परिवहन की जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। मौके पर डीटीओ सुरेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *