राजद के मकर संक्रांति कार्यक्रम में लोगों ने चखा दही-तिलकुट का स्वाद

भास्कर न्यूज|कोडरमा आगामी माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिले के सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित संपूर्ण शिक्षा कवच परीक्षा पर अंतिम प्रहार सफलता की तैयारी हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम व जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपायुक्त ने सभी 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें और अपनी सफलता को हासिल करें। आप सभी देश के भविष्य हैं और अच्छे से पढ़े, अच्छे से तैयार करें और अपना बेहतर भविष्य बनायें। उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को 10वीं व 12वीं के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जितना समय है, उतना हर समय अपना पढ़ाई में लगायें। आगामी माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें। अपने इच्छाशक्ति के साथ पढ़े। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम से जिससे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक विकास होता है, इसलिए पढ़ाई पर फोकस करें। आप अपने लिए आगे बढ़ने के लिए रास्ता बनायें। उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को आगामी माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। संपूर्ण शिक्षा कवच परीक्षा पर अंतिम प्रहार.. सफलता की तैयारी के तहत विद्यार्थियों को 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी करने को लेकर जानकारी दिया गया। फिलो के टीम और उनके हर विषय के शिक्षक विशेषज्ञ के द्वारा बच्चों को परीक्षा के पैटर्न के बारे में बताया गया। कैसे परीक्षा की तैयारी की जाए, परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन, सवालों को कैसे हल करें आदि जानकारी दिया गया। इस क्रम में विद्यार्थियों से कई प्रश्न भी पूछे गये और उसका जवाब भी बनाया गया। भास्कर न्यूज|झुमरी तिलैया श्याम शरण में आजा रे का तृतीय वार्षिक महोत्सव के मौके पर एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम का आयोजन श्री कोडरमा गौशाला परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम ज्योत के साथ शुरू हुआ। पूजा आचार्य अनिल मिश्रा ने कराई। जबकि यजमान के रूप में विजय नेहा बजाज शामिल हुए। गणेश वंदना मनोज लड्ढा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद हनुमान मंडल के बबलू सिंह और सुरेश यादव ने भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद श्याम मित्र मंडल के धीरज पांडेय , गिरधारी सोमानी ने भजन प्रस्तुत कर खूब झुमाया। इसके बाद नवीन पांड्या एवं आराधना सिन्हा ने जिस देश में गौ माता पूजी जाती है उस देश में खुशहाली और समृद्धि आती है…..। दरभंगा के कलाकार राहुल शर्मा ने बाजरे की रोटी खा ले श्याम, चूरमा न भूल जाओगे…..। कोलकाता के निशांक राहुल दानी होकर चुप बैठे, ये कैसी दातारी है… और मुझे श्याम तेरा सहारा न होता तो दुनिया में मेरा गुजारा न होता…. ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया। इस अवसर पर हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा, तीन बाणधारी की जय, गौ माता की जयकारों से गौशाला परिसर गूंजायमान होता रहा। इस अवसर पर मंच संचालन संजय अग्रवाल और मनोज लड्ढा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक संतोष लड्ढा और सहसंयोजक विपुल चौधरी, संजय पिलानिया के अलावा के गौशाला समिति के अध्यक्ष प्रदीप केडिया, कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ, विनोद बजाज, पवन चौधरी, सज्जन शर्मा, श्याम शरण में आजा रे के अरविन्द चौधरी, पप्पू सिंह, संजय नरेड़ी, आयुष पोद्दार, विवेक सहल, दीपेश जेठवा, विमल पचिसीया, अविनाश कपसिमें, रणधीर कपसिमें, यश बंसल, ऋषभ सिंह, अनुराग हिसारिया, सुनील लोहिया, चन्द्रशेखर जोशी,पीयूष सहल, मनोज जोशी, डॉ नरेश पंडित,वीरु यादव, अनुप जोशी, रत्नेश कुमार,कैलाश चौधरी, महेश दारुका, श्याम सुन्दर सिंघानिया, गोपीकृष्ण अग्रवाल, सुजीत लोहानी, मनोज केडिया, मनिष पेड़िवाल, सुरेश जैन, अनील खाटुवाला, हिमांशु केडिया, निलेश अग्रवाल, संदीप हिसारिया, सुरेंद्र गुप्ता, प्रदीप बंसल, अजय अग्रवाल, रीतेश माधव, सुरेंद्र गुप्ता, शुभम कुमार आदि भक्त शामिल हुए। भास्कर न्यूज|कोडरमा मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर चुड़ा-दही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह जिप चेयरमैन रामधन यादव ने की। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने जनता मालिकों और अतिथियों के बीच दही-तिलकूट के अलावे अन्य व्यंजन परोसा। मकर संक्रांति कार्यक्रम में जिले भर के सम्मानित लोगों के अलावे विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी और व्यवसायियों ने शिरकत किया और दही-तिलकूट का लुत्फ उठाया। मौके पर सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व सामाजिक एकता, समृद्धि और भाईचारगी का त्योहार है। उन्होंने कहा की मकर संक्रांति समाज को जोड़ने और उत्साह,उमंग में वृद्धि लाने को प्रेरित करती है।उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार का असली आनंद जनता मालिकों के बीच रहकर सेवा करना है। जनता मालिकों के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से बढ़कर कुछ भी नही है। यादव ने कहा कि हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ई साई के बीच प्रेम सौहार्द स्थापित रखने की परंपरा ही हमारी विरासत है। राजद मानव सेवा के साथ सामाजिक स्तर पर भी परंपरा और पर्व-त्योहार का अस्तित्व बरकरार रखेगी। राजद प्रदेश महिला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने कहा कि चतरा-कोडरमा राजद का गढ़ रहा है, इन दोनों विधानसभा में राजद को राजनीतिक कामयाबी नही मिली।लेकिन चतरा और कोडरमा में सेवा भाव से जनता मालिकों की सेवा बदस्तूर जारी है।उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है, उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।साथ ही आनेवाले दिनों में महिलाओं को एकता के बंधन में संगठित करने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगी। मौके पर मुकेश भोक्ता के अलावे जिप सदस्य महादेव राम, जिप सदस्य शांति प्रिया, जेएमएम नेता श्यामदेव यादव, कांग्रेस नेता अनवारुल हक़,सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार,रमेश प्रजापति, सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक समेत महागठबंधन के नेताओं ने मुख्य रूप से शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *