भास्कर न्यूज|लावालौंग थाना क्षेत्र के लावालौंग पंचायत स्थित लुटवा सैनपुर गांव के देवी मंडप के पास स्थित जल मीनार से सोलर प्लेट चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।उक्त घटना मंगलवार के रात की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण देवी मंडप की साफ सफाई के लिए मंडप के पास पहुंचे तो उन्होंने पास में लगे जल मीनार का सोलर प्लेट गायब पाया।जानकारी के अनुसार जल मीनार पर पानी की आपूर्ति के लिए सोलर प्लेट लगाई गई थी,जो रात के अंधेरे में चोरी कर ली गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चोरी से न केवल पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है, बल्कि देवी मंडप आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस वक्त थाना प्रभारी रुपेश कुमार राय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने सोलर प्लेटों की चोरी का आवेदन थाना में नहीं दिया है।ग्रामीणों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।


