आईलैशेज लगाते समय कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान

लुधियाना। आईलैशेज चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती हैं, लेकिन इन्हें लगाने का सही तरीका न पता हो तो ये खराब लुक दे सकती हैं। चाहे शादी का सीजन हो, कोई खास फंक्शन या डेली ग्लैम लुक, आईलैशेस को सही तरीके से लगाना जरूरी है। मेकअप आर्टिस्ट के कुछ टिप्स, जिनका ध्यान रखने से आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं। हालांकि यह भी ध्यान रखना चाहिए कि नकली आईलैश का बहुत अधिक उपयोग करने से आंखों को नुकसान हो सकता है, इसलिए इन्हें कभी-कभी खास मौकों पर ही लगाएं और इस्तेमाल के बाद सही तरीके से साफ करके रखें। सही तकनीक और सावधानी से लगाए गए आईलैश आपके लुक को शानदार बना सकते हैं। फॉल्स आईलैशेज ओकेजन के अनुसार तय करें। यदि आप ऑफिस जा रहीं तो बहुत डेंस फॉल्स आईलैशेज यूज न करें, बल्कि आप आईलैशेज को काट कर अपनी ओरिजनल लैशेज के बीच में लगाएं। इससे ये ओवरपावर नहीं होंगी। वहीं, शादी या फोटोशूट के लिए आपको हमेशा डेंस फॉल्स आईलैशेज यूज करना चाहिए। हमेशा आंखों के आकार के अनुसार आईलैश चुनें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *