नारायणपुर| जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान 11 जनवरी को डीआरजी, बस्तर फाइटर व आईटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए कस्तुरमेटा कैम्प से नेलनार व आसपास के क्षेत्र में रवाना हुई था। थाना कुकड़ाझोर नेलनार क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा 3 अलग-अलग जगहों पर नक्सल स्मारक बनाये गये थे जिसे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिए।


