किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा

जांजगीर| शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांजगीर पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव का व्यक्ति थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमंे बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कहीं चली गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम तरौद निवासी सूरज यादव के कब्जे से किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। ​पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी सूरज यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *