स्वास्थ्य शिविर: 235 लोगों ने कराई जांच

भास्कर न्यूज| जांजगीर लायंस क्लब जांजगीर नैला, अरपा मेडिसिटी हास्पिटल, रिसर्च सेंटर इंस्टीयूट बिलासपुर व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में श्री अग्रसेन भवन नैला जांजगीर में निशुल्क स्वास्थ और चिकित्सा शिविर लगाया गया। ​िशविर में 235 लोगों ने स्वास्थ लाभ लिया। लायन क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश पालीवाल ने बताया कि शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अद्वैत अकाश, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. तिरुमल बोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिका सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. किरन चंद्र पंकज, जनरल फिजिशियन डॉ. अभिषेक सुक, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मंजु गजेन्द्र ने सेवाएं दीं। शिविर में सभी के लिए निशुल्क बोन मेरोडेंसिटी जांच, ईसीजी, बीपीए, शुगर भी जांच की गई। कार्यक्रम लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर डॉ. वीके अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. यूसी शर्मा, डॉ. पीके नरुला, डॉ. अशोक पालिवाल, लायंस क्लब के चार्टर्ड अध्यक्ष देवेश सिंह, लायन परस शर्मा, डॉ. वीके पैगवार, धीरज जैन, शंभु पालीवाल, हेमंत मिश्रा, रमेश सुल्तानिया, नवीन अग्रवाल, जूही गौराहा, नमीषा थवाईत, प्राची पाण्डेय, स्मृति गौराहा सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर औषधि विक्रेता के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के सहयोग से निशुल्क दवा का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *