डीजल चोरी करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जांजगीर | कंपनी की गाड़ी से डीजल चोरी करने वाले ड्राइवर पर चांपा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से बिर्रा रोड में स्थित ​तिरुपति मिनरल में ट्रकों से डीजल की चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। मैनेजर राधेलाल लाठिया ने वाशरी में काम करने वाले संतोष सिंह और प्रशांत भार्गव को निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसी बीच कर्मचारियों ने कैम्पर के ड्राइवर सोमेश देवांगन को गाड़ी से डीजल चोरी होना पाया। उसे रंगेहाथ पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। इसके बाद मामले की थाने में शिकायत की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *