कवर्धा| नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा व शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज बोड़ला ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता कराई। 100 व 400 मीटर दौड़, कबड्डी समेत अन्य खेल हुए। ब्लॉक स्तर के बाद जिला व राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर कॉलेज के सनत देवांगन, राकेश गौतम, योगेश, टीमकचंद, पुखराज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


