शिशु संरक्षण माह 21 से बच्चों का वजन मापेंगे

कवर्धा| जिले में शिशु संरक्षण माह 21 जनवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को निर्धारित स्थल पर चलाया जाएगा। 5 वर्ष से कम उम्र के शिशुओं में कुपोषण जनित बीमारियों में कमी लाना इसका उद्देश्य है। माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण और 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप दिया जाएगा। हिमोग्लोबिन जांच, बच्चों का टीकाकरण, वजन मापने और गंभीर कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में इलाज भी होगा। अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *