सागर में अंबेडकर प्रतिमा खंडित, गांव में तनाव:मड़ैया माफी में रात को तोड़ी मूर्ति; ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने शांत कराया

सागर जिले के मालथौन विकासखंड के ग्राम मड़ैया माफी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात असामाजिक तत्वों ने सार्वजनिक स्थल पर स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने खंडित मूर्ति देखी तो गांव में आक्रोश फैल गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है। सुबह जानकारी लगते ही जुटी भीड़ रविवार सुबह घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायियों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना को गंभीर बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग भी रखी है। पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि मामले में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *