मंदसौर में कांग्रेस नेता के मकान में लगी आग:दुकान से मकान तक पहुंची, खिड़की से लोगों का रेस्क्यू, 70 लाख के नुकसान की आशंका

मंदसौर के गोल चौराहा क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेत्री राखी सत्रेवाला के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया और 60 से 70 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग में फंसे लोगों को खिड़की से बाहर निकाला
आग लगने के समय मकान में कई लोग मौजूद थे, जो समय रहते बाहर निकल आए। हालांकि तीन बच्चे और एक पालतू कुत्ता घर के अंदर फंस गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बच्चों और कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। 70 लाख के नुकसान की आशंका जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेत्री राखी सत्रेवाला से मोहम्मद यूसुफ नामक व्यक्ति ने दुकान किराए पर ले रखी थी। दुकानदार के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसमें दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि आग से सिर्फ दुकान में ही करीब 60 से 70 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा सामान नष्ट हो गया। नीचे दुकान से मकान तक पहुंची आग
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव कार्य चलता रहा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग मकान के नीचे स्थित एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन पार्ट्स की दुकान में लगी थी, जो धीरे-धीरे पूरे मकान तक फैल गई। आग की चपेट में बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक कार भी आ गई। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेस्क्यू के दौरान की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *