जेवर दुकानों में खरीदारी के लिए उमड़ने लगे:आज से बजेगी शहनाई, जून तक विवाह के लग्न, होटल व बैंक्वेट हॉल 70% तक बुक

रांची मकर संक्रांति के दिन खरमास समाप्त हो गया। 16 जनवरी से शादी-ब्याह शुरू हो जाएंगे। जनवरी में 10 लग्न दिवस, फरवरी में 19 लग्न दिवस है। विवाह के लिए शहर के बैंक्वेट हॉल और होटल्स 70 प्रतिशत तक बुक हो चुके हैं। झारखंड बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष उत्सव परासर ने कहा कि जनवरी व फरवरी के लिए रांची के 70 प्रतिशत बैंक्वेट हॉल बुक हैं। जून तक के लग्न दिवस के लिए इन्क्वायरी खूब आ रही है। लोग तेजी से बुकिंग कराने शुरू कर दिए हैं। अच्छे लग्न दिवस के लिए ज्यादा डिमांड है। झारखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर राजपाल ने कहा कि इस समय लग्न की बुकिंग खूब हो रही है। जनवरी माह में पर्यटक भी खूब आते हैं। हॉकी मैच भी चल रहा है। ऐसे में बुकिंग खूब हो रही है। जनवरी – 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 26 व 27 फरवरी – 1, 2, 3, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 17,18,19, 20, 21,22, 23 व 24 मार्च – 1, 2, 3, 6, 7, 12, 13 व 14 अप्रैल – 15, 19, 20, 21, 22 व 29 मई – 1, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12,13,14, 15, 16, 18, 22, 23, 24 व 28 जून – 1, 4, 5, 6, 7 व 8 विवाह मुहूर्त: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार विवाह में योग, दिन, नक्षत्र और मुहूर्त का महत्व ज्यादा योग, दिन, नक्षत्र और मुहूर्त का महत्व बहुत ही ज्यादा होता है। इसमें भी लग्न का महत्व सबसे ज्यादा होता है। शादी के शुभ योग के लिए बृहस्पति, शुक्र व सूर्य का शुभ होना जरूरी है। रवि-गुरु का संयोग सिद्धिदायक और शुभ फल देने वाला होता है। विवाह माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ व अगहन मास में होना अत्यंत शुभ माना जाता है। खरमास खत्म होते ही जेवर दुकानों में लोग पहले से बुक किए हुए ज्वेलरी की डिलीवरी लेने पहुंचने लगे हैं। बुधवार को भी बाजार में ज्वेलरी खरीदारों की चहल-कदमी दिखी। सर्राफा जानकार प्रदीप कुमार ने कहा कि दो-चार दिनों में जेवर दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगेगी। जून तक लगातार लग्न दिवस है। लग्न की खरीदारी लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय डॉलर का मूल्य काफी बढ़ा हुआ है। ग्लोबल स्थिति को देखते हुए इसके कम होने की गुंजाइश नहीं है। इधर, शादी-विवाह के लिए स्थानीय मांग भी बढ़ेगी। ऐसे में जनवरी के अंत तक सोना 3000 रुपए तक और महंगा हो सकता है। आरके कैटरर के संचालक राहुल कपूर ने बताया कि इस बार काफी ल्गन है, इन्क्वायरी भी ज्यादा आ रही है। लोग कैटरिंग की बुकिंग करा रहे हैं। 800 से 2000 रुपए प्रति प्लेट की दर से लोग बुकिंग करा रहे हैं। जनवरी और फरवरी के लग्न के लिए 80 % लग्न दिनों के लिए कैटरिंग बुक हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *