रीवा सिविल लाइन के बीयर बार में फायरिंग- VIDEO:कर्मचारी को 2 गोलियां लगीं, हालत नाजुक; विवाद के बाद आरोपी ने दागे 3 राउंड

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एल.बी. सिंह बिल्डिंग स्थित बीयर बार में देर रात फायरिंग की घटना हुई। बार में काम करने वाले कर्मचारी जमुना सिंह बघेल को आरोपी ने तीन गोलियां मारीं, जिनमें से दो उन्हें लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना देर रात करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली चलने से बार में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी ने कुल तीन राउंड फायर किए थे। पत्नी अस्पताल में है गार्ड जानकारी के मुताबिक, घायल जमुना सिंह बघेल नाइट क्लब में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, उनकी पत्नी पूजा सिंह संजय गांधी अस्पताल में गार्ड के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के कारणों और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *