भास्कर न्यूज| जालंधर पंजाब रोड़वेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की बुधवार को चंडीगढ़ सेक्रेटेरिएट में प्रमुख स्पेशल सेक्रेटरी टू मुख्यमंत्री रवि भगत के साथ बैठक हुई। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर, सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट और दोनों विभागों के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित मैनेजमेंट के सदस्य बैठक में शामिल हुए। ट्रांसपोर्ट विभाग की अलग से पॉलिसी बनाने के लिए यूनियन की मांग पर सहमति जताई गई, जिसमें यूनियन की तरफ से दस्तावेज के आधार पर सर्विस रुल तहत कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी बनाने के लिए तुरंत प्रभाव से एडवोकेट जनरल पंजाब को फाईल भेजी जाएगी। 25 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री सहित उच्च अधिकारी मीटिंग करके के बाद कानूनी नियमों के तहत 3 फरवरी को दोबारा यूनियन के साथ बैठक करते हुए पॉलिसी पर सहमति जताई जाएगी। इस दौरान यूनियन की सभी मांगों पर चर्चा की गई, जिसमें कांट्रैक्ट मुलाजिमों को पक्का करना, आउट सोर्स मुलाजिमों को कांट्रेक्ट पर करना, बराबर काम और बराबर सैलरी, कम सेलरी पर काम कर रहे मुलाजिमों के सैलरी बराबर करना, किलोमीटर स्कीम बसों को बंद करना, विभाग में सेक्रेटेरिएट अपनी बसों को शामिल करना, मुलाजिमों पर लगी कंडीशन रिपोर्ट को रद्द करने सहित कई मांगों पर विचार चर्चा हुई। इसमें भरोसा दिया गया कि कांट्रेक्ट मुलाजिमों व आउट सोर्स मुलाजिमों की 3 फरवरी को जत्थेबंदी की सहमति से पक्का करने की पालिसी फाइनल करते हुए लागू की जाएगी। इस मौके पर यूनियन के सूबा प्रधान रेशम सिंह गिल सेक्रेटरी शमशेर सिंह ढिल्लों, सीनियर मीत प्रधान हरकेश कुमार विक्की, ज्वाइंट सेक्रेटरी जगतार सिंह, कैशियर बलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। वहीं सरकार की तरफ से रोडवेज में कम सेलरी पर काम कर रहे मुलाजिमों की सेैलरी में बढ़ौतरी करते हुए पत्र जारी किया है। इसमें 1 नवंबर 2024 को 5 फीसदी बढ़ौतरी लागू करने का पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा एडवांस बुकिंग वालों के कमिशन में भी बढ़ोतरी की मांग की गई है, जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब ने बढ़ोतरी करने के लिए कहा है। पीआरटीसी की तरफ से जो 500 बसें नई शामिल की जाएंगी। वह विभाग की होंगी, पनबस में 432 बसों के करीब नई बसें शामिल की जा रही है। इसके अलावा 51 मुलाजिमों की बहाली संबंधी लिस्ट जारी की जाएगी।यूनियन की तरफ से ठेsकेदार खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो से जांच की मांग-की गई है, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। इसके चलते यूनियन की तरफ से 3 फरवरी तक अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस मौके पर चेयरमैन बलविंदर राठ, बलजिंदर सिंह, रमनदीप सिंह, गुरप्रीत पन्नू, जगजीत सिंह, रोही राम, जोध सिंह, जलौर सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, जतिंदर सिंह, रणजीत सिंह, सतनाम मौजूद रहे।


