जालंधर| गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन अस्पताल में माघी संक्रांति पर्व के अवसर पर दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को आनंद-विभोर किया। कथावाचकों ने गुरमति विचारों से संगत को रूबरू करवाया। शाम को गुरमत समागम की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। उसके बाद सजे दीवान में शब्द गुरु प्रचार सभा की ओर से भाई डॉक्टर परमजीत सिंह और भाई प्रिंसिपल सिंह ने गुरबाणी के कीर्तन से और कथावाचक ने गुरमत विचारों से अपनी हाजिरी लगवाई। भोग के बाद गुरु के लंगर भी बांटे गए। इस अवसर पर गुरबख्श सिंह जुनेजा, सुखदेव सिंह गांधी चरणजीत सिंह लाली, अमरजीत सिंह बजाज, देविंदर पाल सिंह सैनी, संदीप सिंह चावला, सुरेंद्र सिंह और अन्य मौजूद रहे।


