बच्चों को छोटी उम्र में प्ले-वे भेजने से बेहतर अभिभावक अपने पास रखें और प्यार दें, तभी रिश्ते बनेंगे : शाही इमाम

भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट के संरक्षक आबिद हसन सलमानी की तरफ से अशोक नगर में दुआ समारोह का आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड के रुढ़की मदरसा के संचालक कारी मोहम्मद इकराम, पंजाब से शाही इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी, मौलाना अबू बकर व मौलाना अनवर अमृतसरी शामिल हुए। इस दौरान शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी ने कहा कि तेजी से बदलते इस युग में लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं। वह बच्चे आगे बढ़ कर पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे हैं, जिसके कारण अभिभावकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों का मां-बाप के साथ क्या प्यार होना चाहिए और कैसा रिश्ता रहेगा इसके बारे में नहीं बताते। उन्होंने कहा कि कुरान में कहा है कि पांच साल तक मां-बाप बच्चे को अपनी छाती से लगाकर रखे लेकिन आज हम 2 से 3 साल तक के बच्चे को प्ले-वे जैसे स्कूलों में डाल रहे है जिससे बच्चों के मां-बाप के साथ प्यार बढ़ ही नहीं रहा है। इस मौके पर एडीजीपी मोहम्मद फैयाज फारूकी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व मैंबर नासिर सलमानी, मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान नईम खान, पंजाब बिल्डिंग व अदर कंस्ट्रक्शन बोर्ड के पूर्व सदस्य जब्बार खान, मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के चेयरमैन अख्तर सलमानी, कांग्रेस अल्पसंख्यक सैल के जिला चेयरमैन मोबिन अहमद, महासचिव अमजद अली खान, एहसान उल हक, आगाज एनजीओ के प्रधान परमप्रीत सिंह विट्टी, नवीन अंजान, पार्षद हरजिंदर लाडा, मोहम्मद शहीद, कलीम आजाद, मोहम्मद निज़ाम मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *