गुरुद्वारा डेरा निर्मल संतपुरा में करवाया गुरमत समागम

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन और श्री देवी तालाब मंदिर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना नतमस्तक हुए। प्रधान मोहिंदर जीत सिंह और समूह प्रबंधक कमेटी ने बताया कि इस मौके पर उन्हें गुरुद्वारा साहब की प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह कोछड़ ने ‘सिरोपे’ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के मेंबर जसप्रीत सिंह सेठी, जोगिंदर सिंह गुंबर, परमिंदर सिंह, डॉ. एचएम हुरिया, कुलतारण सिंह आनंद, एचएस भसीन, एचएस काका, मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर उन्होंने भगवान वाल्मीकि मंदिर, अली मोहल्ला मंदिर में भी दर्शन किए। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि अली मोहल्ला धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान एसके कल्याण, आप नेता विजय वासन,खुशवंत खोसला, दर्शन लाल, राकेश कुमार, राजू कल्याण, विजय सभरवाल, सनी सभरवाल, बॉबी कल्याण व अन्य मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा डेरा निर्मल संतपुरा लायलपुरी नकोदर रोड पर माघी संक्रांति के पर्व पर मंगलवार को गुरमत समागम कराया गया। इस संबंध में संत रणजीत सिंह लायलपुरी ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालकर दीवान सजाए गए। गुरमत समागम में रागी जत्थे भाई गुरविंदर सिंह लुधियाना वाले, भाई सुरपंचमप्रीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को आनंद-विभोर किया। संत रणजीत सिंह ने कहा कि सत्संगति का उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति होना है। परमात्मा का नाम एक ऐसी अनुभूति है, जिसके मन में उनकी अनुभूति का स्थान प्राप्त होगा। उसे हर तरफ परमात्मा के स्वरूप नजर आएंगे। जब परमात्मा को मिलने की अनुभूति होगी, तो इंसान को दूसरों में किसी तरह का दोष नजर नहीं आएगा। तब मनुष्य को सत्य और आनंद के रूप में परमात्मा के दर्शन होंगे। डेरा निर्मल संतपुरा लायलपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में मनजीत सिंह खालसा, बंसीलाल, जसविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सर्बजीत सिंह, हरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, साहिब प्रीत सिंह, प्रकाश दीप सिंह और अन्य मौजूद रहे। कीर्तन करते भाई गुरविंदर सिंह और संत बाबा रणजीत सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *