गिरफ्तार आरोपी की पहचान जंडियाला निवासी पवन के रूप में हुई है। सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगदारी, हत्या के प्रयास और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल 2 बदमाश बलराज सिंह उर्फ बल्लू और पवन कुमार शहर में घूम रहे हैं। जांच में सामने आया कि दोनों वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन बलराज सिंह ने पुलिस पर गोली चला दी। सीपी ने कहा जवाबी कार्रवाई में बलराज को गोली लगी। दूसरे आरोपी पवन ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने 3 पिस्टल 32 बोर समेत 12 कारतूस, एक पिस्टल 9 एमएम समेत 1 कारतूस और एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ ने किया पीछा, सड़क के दोनों तरफ से घेरा, अवैध हथियार बरामद जालंधर | जालंधर में पुलिस टीम व गोल्डी बराड़ गैंग के 2 गुर्गों में बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। कार सवार बदमाशों को देख पुलिस ने पीछा किया। बदमाशों की ओर से फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चला दीं। पुलिस ने रोड के दोनों तरफ से आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान कार सवार युवकों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की तो एक गुर्गे के पैर और जांघ में गोली लग गई। दूसरे को पुलिस ने घेरकर काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच कुल 20 से ज्यादा गोलियां चलीं। घायल आरोपी सिविल अस्पताल में दाखिल है, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पहचान कपूरथला निवासी बलराज है।


