जालंधर| अखिल विश्व गीता महामंडल के तत्वावधान में मकर-संक्रांति के शुभ अवसर पर मंगलवार को श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर न्यू बारादरी में हवन कराया गया। इसमें पं. छीतर मल शर्मा ने मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन करवाया गया। गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने सभी को मकर-संक्रांति पर्व की बधाई दी। श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि इस दिन भगवान सूर्य नारायण उत्तरायण में प्रवेश कर तीनों लोकों को प्रकाशित करते हैं। मकर-संक्रांति पर्व राष्ट्र की संपन्नता एवं वैभवता का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर कमलजीत मलहोत्रा, गुलशन सभ्रवाल, श्याम सुन्दर शर्मा, संजीवन डडवाल, शशांक शर्मा, गुरबचन सिंह मौजूद रहे।


